किसान विकास पत्र 2021 जानिए पैसा 2 गुना कैसे होता है?

किसान विकास पत्र 2021 जानिए पैसा 2 गुना कैसे होता है?

दोस्तों यदि आप अपने पैसे को बिना किसी जोखिम के दुगना करना चाहते है तो Kisan Vikas Patra आपके लिए एक बहुत अच्छा तथा सरकारी investment निवेस प्लान है। इसे हम साधारण बोलचाल की भाषा में KVP [ केवीपी ] भी कहते है।

किसान विकास पत्र बिना किसी जोखिम के एक निश्चित समय में आपके पैसे को दोगुना कर देता है तथा दूसरे इन्वेस्टमेंट के तरह इसमें कोई जोखिम या पैसे का नुक्शान नही होता है।

किसान विकास पत्र क्या है?

किसान विकास पत्र एक सरकारी फिक्स डिपॉजिट स्कीम है। जिसमें आप 1000, 5000, 10000, 500000 या उससे भी ज़्यादा पैसा जमा कर सकते है। सरकार इस पैसे पर आपको 6.7% ब्याज देती है और लगभग 124 महीनो में आपकी जमा की गयी राशी दोगुनी हो जाती है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों को बचत करने के प्रति प्रोत्साहित करना है। प्रारंभ में यह योजना डाक विभाग द्वारा केवल किसानो के लिए 1998 में बनायी गयी थी ताकि किसान आपनी आमदनी से बचत करके उसको अपने बच्चों की शादी, ज़मीन ख़रीदने, फसल बोने के लिए ज़मीन ख़रीदने के लिए इसमें निवेश करते थे। इसलिए इसको किसान विकास पत्र नाम दिया गया था।

इसका ग़लत इस्तेमाल हो सकता है ऐसा कहकर इसको बाद में इस योजना को सरकार ने बंद कर दिया था। सन 2014 में हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इसे दोबारा से शुरू किया है और अब इस योजना को भारत के सभी नागरिकों के लिए सार्वजनिक कर दिया गया है।

किसान विकास पत्र कितने प्रकार के होते है? Types of KVP

KVP साधारण रूप से तीन प्रकार के होते है:

  • Single या एकल Account
  • Joint Account Type A
  • Joint Account Type B

अगर आप केवीपी का लाभ उठाना चाहते है तो इन तीनो प्रकार के अकाउंट की जानकारी होना ज़रूरी है।

Single Account

इस अकाउंट को कोई भी नाबालिग लड़का या लड़की जिसकी उम्र १० साल से ज़्यादा है अथबा बालिग़ पुरुष या महिला चालू कर सकता है। इसका भुगतान केबल उसी इंसान को किया जाएगा जिसके नाम से अकाउंट ओपन हुआ है।

Joint Account Type A

इस प्रकार के अकाउंट को कोई भी दो इंसान मिल कर खोल सकते है जैसे पति और पत्नी। इस प्रकार के अकाउंट की maturity पूरी हो जाने पर दोनो में से किसी को भी पेमेंट का भुगतान किया जा सकता है।

अगर पति या पत्नी में से किसी एक की मृत्यु हो जाती है तो दूसरा व्यक्ति इस अकाउंट से पैसे निकाल सकता है।

Joint Account Type B

यह अकाउंट भी दो इंसान एक साथ मिलकर खोल सकते है। इस अकाउंट की maturity हो जाने पर दोनो व्यक्तियों को संयुक्त रूप से पेमेंट किया जाता है।

इस प्रकार के अकाउंट ज़्यादातर दो भाई एक साथ मिलकर या पति और पत्नी एक साथ मिलकर खोलते है।

किसान विकास पत्र लेने के लिए पात्रता की शर्तें क्या है?

अगर आप किसान विकास पत्र लेना चाहते है तो आपको कुछ बेसिक चीजों पर ध्यान देना होगा अगर आप इन सभी मापदंडो पर खरे उतरते है तभी KVP अकाउंट ओपन कर सकते है।

  • नाबालिग की स्थिति में आपकी उम्र कम से कम 10 साल होनी जरूरी है।
  • सभी बालिक लोग जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष है KVP खरीद सकते हैं।
  • KVP ख़रीदने के लिए आपको भारत का नागरिक होना ज़रूरी है।
  • अगर आप 50,000 से ज़्यादा का इन्वेस्टमेंट करते है तो आपके पास Pen Card होना अनिवार्य है।

Kisan Vikas Patra अकाउंट कहाँ पर खोला जाता है?

दोस्तों आप केवीपी अकाउंट किसी भी नज़दीकी डाकघर या सरकारी बैंक में खोल सकते है। इसमें आप fixed डिपॉज़िट के हिसाब से केबल इक बार में जितने चाहे उतने पैसे से शुरू कर सकते है।

KVP में पैसे जमा करने पर उसी दिन से ब्याज मिलना शुरू हो जाता है।

किसान विकास पत्र के लिए कौन कौन से डॉक्युमेंट्स लगते है?

केवीपी अकाउंट खोलने के लिए पहचान पत्र, मूलनिवास प्रमाण पत्र,आयु प्रमाण, जन्म प्रमाण पत्र, ऐड्रेस प्रूफ़, और Identity प्रूफ़ डॉक्युमेंट्स लगते है।

KVP ख़रीदने के लिए लगने बाले डॉक्युमेंट्स की लिस्ट निम्न प्रकार है:

  • आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मूलनिवास
  • बैंक की किताब
  • पहचान पत्र
  • राशन कार्ड

ये सभी डॉक्युमेंट्स Age, Address, Identity, और नागरिकता के प्रूफ़ के लिए लगते है।

Kisan Vikas Patra कैसे Apply करें

दोस्तों किसान विकास पत्र में आप ऑनलाइन तथा ऑफ़्लाइन दोनो तरीक़ों से अकाउंट ओपन कर सकते है। मैं आपको दोनो तरीक़े समझा रहा हूँ आपको जो अच्छा लगे उसका अनुसरण करके अपना अकाउंट ओपन कर सकते है।

How to Apply Online For KVP

  • सबसे पहले आपको डाकघर या बैंक की website पर जाके Kisan Vikas Patra का फ़ॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • KVP के फ़ॉर्म को अच्छे से भरें।
  • फ़ॉर्म के साथ सभी documents को attach करे।
  • इन सभी डॉक्युमेंट्स की स्कैन कॉपी फ़ॉर्म के साथ अपलोड कर दे।
  • अपने द्वारा भरे गये फ़ॉर्म को वेरिफ़ाई करें और फ़ाइनल प्रिंट निकल लें ।
  • आपका अकाउंट कुछ समय बाद ओपन हो जाएगा आपको ईमेल के द्वारा इसकी जानकारी दी जाएगी।

How to Apply Offline For KVP

ऑफ़्लाइन फ़ॉर्म जमा करने का तरीक़ा भी बहुत आसान है।इसमें भी आपको सारे डॉक्युमेंट्स के कॉपी की ज़रूरत होती है।

  • सबसे पहले डाकघर या बैंक से KVP का फ़ॉर्म ले आए। आप नेट से भी डाउनलोड कर सकते है।
  • इस फ़ॉर्म को अपनी डिटेल्ज़ के अनुसार भर ले।
  • अब सभी डॉक्युमेंट्स को इस फ़ॉर्म के साथ अटैच कर दें और फ़ाइल बना लें ।
  • फ़ॉर्म की फ़ाइल को अपने नज़दीकी बैंक या पोस्ट ऑफ़िस में ले जाकर जमा कर दें ।
  • आपके सारे डॉक्युमेंट्स को चेक करके आपका अकाउंट ओपन कर दिया जाएगा।

KVP Account में Payment कैसे जमा करें?

KVP अकाउंट में पेमेंट जमा करने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफ़्लाइन दो मेथड का इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप ऑनलाइन फ़ॉर्म भर रहे है तो निम्न साधनो से पेमेंट कर सकते है:

  • NetBanking
  • Debit Card
  • Credit Card
  • Phone Banking
  • BHIM App

अगर आप ऑफ़्लाइन फ़ॉर्म जमा कर रहे है तब निम्न प्रकार से पेमेंट कर सकते है:

  • Check
  • Demand Draft
  • Digital Payment
  • Cash कैश

किसान विकास पत्र ब्याज दर [ Interest Rate ] और [ Maturity Period ] परिपक्वता समय कितना है?

किसान विकास पत्र का मचुरिटी पिरीयड 124 महीने है। यहाँ पर आपको आपके इन्वेस्ट किए अमाउंट पर 6.7% का ब्याज मिलता है।

यह एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम [ One Time Investment Scheme ] है जहां पर आपको सरकार के द्वारा एक निर्धारित दर से ब्याज दिया जाता है और १२४ महीनो में आपका जमा किया हुआ पैसा दोगुना हो जाता है।

किसान विकास पत्र के लाभ क्या है? KVP Benefits

केवीपी एक बहुत अच्छा निवेस योजना है। आपको इसमें ज़रूर निवेस करना चाहिए।

  • यहाँ पर बिना रिस्क के आपका पैसा एक निश्चित समय १२४ महीनो में दोगुना हो जाता है।
  • अच्छा ब्याज दर मिलती है।
  • सभी भारतीय नागरिक ये ख़रीद सकते है।
  • किसी भी डाकघर या बैंक में अकाउंट खोल सकते है।
  • तीन प्रकार के अकाउंट खोले जा सकते है।
  • निवेस करने की कोई सीमा नही है आप १००० से ज़्यादा कितने भी पैसे जमा कर सकते है।

क्या किसान विकास पत्र में Income पर टैक्स लगता है?

हाँ यहाँ पर आपको कोई टैक्स बेनेफ़िट नही मिलता है। जितना भी पैसा वापिस अकाउंट से निकालते हैं उस पर आरबीआई के द्वारा निर्धारित ब्याज लगता है।

अगर आप सोच रहे हैं कि इस पर आपको टैक्स में कुछ छूट मिलेगी तो यह बिल्कुल गलत है क्योंकि सरकार द्वारा इसमें किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं दी गई है।

क्या केवीपी की मेच्योरिटी से पहले पैसे निकाल सकते हैं?

अगर आप इससे 1 साल से पहले पैसे निकालने की सोच रहे हैं तो आपको यहां पर जुर्माना भरना होगा और कैसे पर कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा।

अगर 1 साल के बाद पैसा निकालते हैं तो यहां पर हमें कोई जमाना नहीं देना पड़ता लेकिन इस पैसे पर बैंक या डाकघर केवल साधारण 4% का ब्याज ही देता है।

अगर आप यहां से लगभग 2 साल के बाद पैसे निकालते हैं तो इस पर आपको कोई भी जुर्माना देने की जरूरत नहीं है और सरकार द्वारा 6 पॉइंट 7 परसेंट का ब्याज भी मिलता है।

किसान विकास पत्र से मचुरिटी पूरी होने के बाद पैसे कैसे निकलते है?

अगर आप ने १२४ महीनो का लम्बा इंतेज़ार किया है और आपके KVP के मचुरिटी पिरीयड पूरा हो गया है। अब आप अपने अकाउंट से दोगुना पैसा निकल सकते है।

पैसा निकलने के लिए आपको अपने डाक घर में जाकर एक लिखित आवेदन देना होगा। आवेदन देने के बाद आपके अकाउंट की सारी डिटेल चेक की जाएंगी। और आपको आगे का प्रोसेस बता दिया जाएगा।

यहां पर आपको पैसे लेने के लिए अपने बैंक की डिटेल्स जैसे अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड भी देना होगा। इसके साथ-साथ आपको अपने पैन कार्ड की फोटो स्टेट भी जमा करनी होगी अगर आप का पैसा 50,000 से ज्यादा है तब।

आपकी सारी डिटेल्स चेक करके पैसा आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अगर आप की धनराशि ₹50000 से कम है तो आप उसे कैस के रूप में भी ले सकते हैं।

अगर आप चाहे तो अपना पैसा चेक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भी ले सकते हैं और अपने इस चेक को ले जाकर बैंक में जमा कर दीजिए पैसा अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post